राजनादगांव : राजनांदगांव में आयोजित 8वीं बटालियन ग्राउड में आयोजित जिला पुलिस बल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंची बेटियां .अपने हौसले के दम पर बेटियां पुलिस बल की भर्ती में शामिल हो रही हैं, आश्चर्य की बात है कुछ बेटियां विवाह मंडप से तो कुछ बेटियां विवाह के बाद सीधे भर्ती स्थल तक पहुुंची.28 पदों पर भर्ती के लिए प्रदेशभर से 1 लाख 40 हजार अभियार्थियों ने फार्म भरा है जिसमें से 29 हजार बेटियां हैं।
पुलिस भर्ती में आई कुछ बेटियां ऐसी भी है जो विवाह मंडप से भर्ती रैली में पहुंची हैं तो कुछ बेटियां अपने परिवार के लिए और कुछ बेटियां बचपन के सपनों को साकार करने पहुंची हैं।राजनांदगांव जिला पुलिस बल की भर्ती के प्रथम चरण में 26 अप्रैल से 10 मई तक महिलाओं की भर्ती आयोजित की गई है।
10 मई के बाद पुरूष वर्ग की भर्ती होगी। सुबह 6 बजे से शारीरिक दक्षता परखने के लिए दौड़, लम्बाई और अन्य परीक्षा के दौर से अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ता है लगभग तीन घंटे के इस चरण को पार करने के बाद लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment